Advertisement Section
Header AD Image

मुख्यमंत्री जयराम बोले, आम जनता से मिलने में मिलती है खुशी

Spread the love

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पीएम मोदी की रैली में आने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण देने की टिप्पणी पर सीएम जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ता पहले हैं और सीएम बाद में।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी का काम करने में उन्हें खुशी होती है। एक सीएम के साधारण जनता से मिलने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर राजपरिवार से होने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह एक अलग परिवेश से आती हैं। उन्होंने कहा कि वे साधारण परिवेश से आते हैं और लोकतंत्र में साधारण जनता ही सर्वोच्च होती है। सीएम जयराम ने कहा कि प्रदेश की सामान्य जनता से उनका रिशता हमेशा ऐसा ही रहेगा और जहां तक सवाल डिग्निटी का है तो आम जनता से मिलने में ही शोभा होती है।

सीएम जयराम ठाकुर ने बीते दिनों घर-घर जाकर लोगों को पीएम मोदी की रैली में आने का निमंत्रण दिया था। उन्होंने हॉली लॉज में प्रतिभा सिंह को भी निमंत्रण दिया था, जिसे प्रतिभा सिंह ने स्वीकार भी किया था, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी पर सीएम पद की गरिमा को गिराने के आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित है प्रदेश सरकारः जय राम ठाकुर
Next post प्रधानमंत्री ने शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित किया
Close