Advertisement Section
Header AD Image

अभिनंदन समारोह: प्रतिभा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, जयराम सरकार पर जमकर साधा निशाना

Spread the love
कहा-फील्ड में डट जाएं, तब तक चैन से नहीं सोना है, जब तक पार्टी सत्ता में ना आ जाए
शिमला। विमल शर्मा
हिमाचल कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह शुक्रवार को अभिनंदन समारोह में एक अलग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने राजनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए ना केवल कार्यकर्ताओं  में जोश भरा, बल्कि सभी कांग्रेसजनों को एकजुटता का संदेश भी दिया। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त प्रदेश की जनता की आवाज को भी मुखरता से उठाया। उन्होंने कांग्रेसजनों   का आह्वान किया कि कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए आज से और अभी से फील्ड में डट जाएं और तब तक चैन से नहीं सोना है,जब तक पार्टी को सत्ता में ना लाएं।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने जिस तरह से बीजेपी को हराया, उसी तरह से विधानसभा चुनावों में भी हराना है और इसके लिए सभी को फील्ड में एकजुटता के साथ जुटना होगा। शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में जुटी पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद प्रतिभा सिंह ने चुनावी शंखनाद भी कर दिया। प्रतिभा सिंह ने जयराम सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और इस सरकार ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं की आवाज को भी बुलंद किया और कहा कि बीजेपी सरकार रोजगार देने में विफल रही है।बीजेपी कर्ज लेकर पी रही घीकांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में लगातार बढ़ रहे कर्ज पर भी बीजेपी सरकार को घेरा और कहा कि यह सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है। कर्ज का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और अभी तक 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्य के विकास में कर्मचारियों का अहम योगदान है और मौजूदा भाजपा सरकार इन कर्मचारियों को कुचलने में लगी है। जो भी कर्मचारी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों के हितों की रक्षा होगी और उन्हें सारे वित्तीय व अन्य लाभ दिए जाएंगे।

कांग्रेस सता में आते ही लागू करेगी ओपीएस

प्रतिभा सिंह ने न्यू पेंशन स्कीम का मामला उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने फैसला लिया है कि सभी कर्मचारियों को एक समान पेंशन मिले और एनपीएस कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों का मामला उठाते हुए कहा कि उनके हितों की पूरी रक्षा होगी और कांग्रेस सत्ता में आने पर इस मामले को सुलझाएगी और भविष्य में रेगुलर भर्तियां करेगी। यही नहीं, करूणामूलक आधार पर नौकरी का इंतजार कर रहे पात्र लोगों को भी नौकरी देगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शिमला के लक्कड़ बाजार में आपस में भिड़े दुकानदार, मामला दर्ज
Next post हिमाचल प्रदेश में आरक्षी की भर्ती के लिए ली गई लिखित परीक्षा रद्द
Close