मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह किस्मत के धनी… कांग्रेस पार्टी के भीतर और भाजपा को सिखाया राजनीति का सबक July 13, 2024July 13, 2024
मुख्यमंत्री और सरकार बिलासपुर गोलीकांड के दोषियों को बचाने में जुटी…. भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल June 25, 2024
Uncategorized मकान की ऊपरी मंजिल पर लगी आग, मकान मालिक जिंदा जला news07liveApril 26, 2022 Spread the love नारकंडा के नगरोट गांव में हुआ अग्निकांड, लाखों का नुकसान शिमला। नारकंडा में मकान में लगी आग से झुलस कर मकान मालिक की मौत गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यह आगजनी की घटना नारकंडा की सिहल पंचायत के नगरोट गांव में पेश आई है। अग्निकांड से मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य किया है। मृतक मकान मालिक की पहचान अमर चंद डोगरा के रूप में हुई है। इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति और कीमती सामान व गहने जलकर राख गए हैं।