Advertisement Section
Header AD Image

हिमाचल में ‘आम आदमी पार्टी’ को झटका, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता ठाकुर सहित ये नेता भाजपा में हुए शामिल

Spread the love
दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में ली बीजेपी की सदस्यता 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी टूटती सी नजर आ रही है। आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी के बाद अब प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर सहित कई अन्य नेताओं ने आप का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में सभी नेताओं ने बीजेपी की सदस्य्ता ली। सोमवार को आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल, संगिता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डीके त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया आशीष कुमार और अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी और अन्य बीजेपी नेताओं की अध्यक्षता में बीजेपी में शामिल हुए।बीजेपी कार्यालय से से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी विशेषकर अरविंद केजरीवाल की हिमाचल विरोधी कार्यशैली से रुष्ट होकर सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश के कई पदाधिकारीयों को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव अरुण सिंह व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी
संजय मयूख उपस्थित रहे। वहीं हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर बीजेपी (BJP) में आए पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर भी उपस्थित रहे। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की राज्य कार्यसमिति भंग कर दी गई है। यह फैसला आज महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता ठाकुर सहित अन्य नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद लिया गया। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन ने दी। उन्होंने कहा बताया कि हिमाचल प्रदेश की आम आदमी पार्टी की राज्य कार्यसमिति भंग कर दी गई है। नई राज्य कार्यसमिति का जल्द ही पुनर्गठन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे चंबा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता
Next post हिमाचल न्यूज बुलेटिन 11 अप्रैल
Close