मुख्यमंत्री ने जो वायदे मंडी के लोगों से किये वे एक भी पूरा नहीं हुआ : प्रतिभा सिंह

Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सराज  के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि  इस बार सराज से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट  होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो वायदे मंडी के लोगों से किये थे वह एक भी पूरा नहीं हुआ।

आज पंडोह में सराज ब्लॉक के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी में जितना भी विकास हुआ है वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की देन रहा है।उन्होंने कहा कमाद में आईआईटी,व नैर चौक में मेडीकल कॉलेज केंद्र की यूपीए सरकार और प्रदेश में वीरभद्र सिंह सरकार की देन रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा कांग्रेस के किये कार्यो का श्रेय लेने की होड़ में है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंडी में न तो  रेल लाइन ही ला सकें और न ही हवाई अड्डे को ही बना सकें।

पतिभा सिंह ने कहा कि मनाली में अटल टनल,हमीरपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी व चम्बा,नाहन व मंडी में मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की ही देन है।उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लोगों को महंगाई व बेरोजगारी ही मिली है।उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला भाजपा का सबसे बड़ा घोटाला है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा भाजपा को कभी माफ नही करेंगे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सेना में अग्निवीर योजना न तो देश हित मे ही है और न ही युवाओ के हित मे है।उन्होंने कहा कि सेना में चार साल का सेवाकाल युवाओं के साथ बड़ा अन्यान्य है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हित मे सड़क से संसद तक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अग्निपथ योजना के विरोध में उतरी कांग्रेस, प्रदेश भर में किया प्रदर्शन
Next post पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलाः पुलिस अधिकारी भी शक के दायरे में, चार्जशीट एक सप्ताह में
Close