Advertisement Section
Header AD Image

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की 3 जुलाई को होगी

Spread the love

शिमला। हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख तय हो गई है। यह लिखित परीक्षा अब पूरे प्रदेश में 3 जुलाई को होगी।

प्रदेश भर में यह परीक्षा 3 जुलाई रविवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक आयोजित की जाएगी।मुख्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई है। दोबारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 27 मार्च 2022 को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था।

हिमाचल प्रदेश में 1334 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 27 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया गया था। इनमें से 932 पुरुष, 311 महिला कांस्टेबलए 91 पुरुष कांस्टेबल बतौर चालक पदों के लिए 5 अप्रैल, 2022 को परिणाम घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश में निर्धारित 81 केंद्रों पर किया गया था। लिखित परीक्षा में कांस्टेबल पुरुष के पदों के लिए 60 हजार से अधिक और कांस्टेबल महिला पदों के लिए 14 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिसके बाद लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया था। पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा गठित एसआईटी अब तक 121 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 80 के करीब ऐसे छात्र बताए जा रहे हैंए जिन्हें प्रश्न पत्र दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शिमला में पानी की किल्लत पर खुली अदालत में हुई सुनवाई
Next post ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने की राज्यपाल से भेंट
Close