Advertisement Section
Header AD Image

डॉ. सुनील ठाकुर विद्यार्थी परिषद् के पुनः प्रदेश अध्यक्ष एवं आकाश नेगी प्रदेश मन्त्री के रूप में हुए निर्वाचित।

Spread the love

डॉ. सुनील ठाकुर विद्यार्थी परिषद् के पुनः प्रदेश अध्यक्ष एवं आकाश नेगी प्रदेश मन्त्री के रूप में हुए निर्वाचित।
डॉ सुनील ठाकुर (धर्मशाला) और आकाश नेगी (किन्नौर) प्रदेश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मन्त्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यालय (शिमला) से की गई। अ.भा.वि.प. प्रदेश कार्यालय में आज चुनाव अधिकारी डॉ. सीमा ठाकुर द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों का कार्याकाल एक वर्ष रहेगा और दोनों पदाधिकारी सोलन में 03 अक्तूबर को होने वाले 43 वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। डॉ . सुनील ठाकुर मूलतः सरकाघाट, मण्डी के रहने वाले हैं। आपका विद्यार्थी परिषद् से सम्पर्क 1997 से है। आपने विद्यार्थी जीवन से ही छात्र आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। आपकी पढ़ाई कीट विज्ञान (PHD) तक हुई है। Department of Animal Science, School of Life Sciences, Central University Dharamshala में सह – प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष हमीरपुर, जिला प्रमुख हमीरपुर, प्रांत उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदि दायित्व आपके पास रहे हैं। आप इस सत्र (2022-23) के लिए पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। आकाश नेगी मूलतः तरांडा (किन्नौर) के रहने वाले हैं। वर्ष 2015 आप विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता हैं। आपकी पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से MTTA एवं PGDTS तक हुई है। पूर्व में आप रामपुर इकाई में इकाई सचिव, रामपुर इकाई अध्यक्ष, विभाग संयोजक जनजातीय छात्र कार्य प्रदेश संयोजक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई मंत्री, प्रदेश सह मंत्री आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में आप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष हैं तथा इस सत्र ( 2022-23) के लिए प्रदेश मन्त्री निर्वाचित हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री ने चमयाणा में 262 करोड़ रुपये के अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का लोकार्पण किया
Next post सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों को दी राहत, पारिवारिक पेंशन को फायदा
Close