Advertisement Section
Header AD Image

रिवाज बदलने में अहम होगी महिला शक्ति की भूमिका :रश्मि सूद

Spread the love

रिवाज बदलने में अहम होगी महिला शक्ति की भूमिका :रश्मि सूद
कहा, 154 योजनाएं बदल रही हैं हर वर्ग का भाग्य -मोदी व जयराम के डबल इंजन में हिमाचल को पहुंचाया शिखर पर कसुम्पटी महिला मोर्चा के सफल सम्मेलन पर थपथपाई महिलाओं की पीठ
प्रदेश में रिवाज बदलने में महिला शक्ति की अहम भूमिका होगी, भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से फिर से सत्ता में आएगी। यह बात कसुम्पटी मंडल भाजपा  महिला मोर्चा के सम्मेलन को कुफरी में संबोधित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम की उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने कही। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा के सफल सम्मेलन को  संबोधित करते हुए रश्मिधर सूद ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने 154 योजनाएँ बनाई हैं, जिनके माध्यम से हर वर्ग का कल्याण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका को केंद्र में रखते हुए योजनाओं का निर्माण किया गया है। उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए योजनाएं बनाई हैं, जिनका लाभ हर घर में मिला है ,अब महिलाओं का काम है कि भाजपा की सरकार को पुनः सत्ता में लाएं ,पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाएं ताकि विकास का यह कारवां आगे भी चलता रहे। रश्मिधर सूद ने कहा कि शौचालय ,मकान, रसोई गैस ,स्वास्थ्य सुविधा, सहारा योजना, उचित मूल्य का राशन ,किराए में छूट ऐसी शिक्षा के क्षेत्र में ,शगुन योजना सहित अनेक योजनाएं महिलाओं के लिए दी गई हैं, जिनसे महिलाओं के जीवन में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस देश के ऊपर सबसे ज्यादा शासन किया, लेकिन एक भी जनता से जुड़ी हुई योजना नहीं दे पाए ,कभी महंगाई के नाम पर, कभी बेरोजगारी के नाम पर ,कभी भ्रष्टाचार के नाम पर चुनाव लड़कर केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि आज गारंटी बोह दे रहे जिनकी खुद की गारंटी नही है।उन्होंने कहा कि आज जनता समझ गई है और समझदार जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से प्रभावित है, देश को सशक्त करने का काम किया जा रहा है ,भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस कर दी गई है। सूद ने कहा कि प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नेह का लाभ मिल रहा है। रश्मि सूद ने कहा कि कसुम्पटी मंडल भाजपा महिला मोर्चा ने यह सफल सम्मेलन करवा कर जो जोश से महिला शक्ति के अंदर भरा है, यह साबित करता है कि आने वाले समय में महिला शक्ति हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने में अहम भूमिका में होगी और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का दौर आगे भी चलता रहेगा।उन्होंने कहा कि  हर क्षेत्र में बेहतरीन काम प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में किया गया ।रश्मि सूद ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है और हमें एकजुट होकर के घर घर पहुंचना है, केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को बताना है और कमल का फूल खिले इसके लिए एक ही नारा है कमल का फूल ,जाना ना भूल याद रखना है। सूद  ने भारत माता की जय, महिला मोर्चा जिंदाबाद ,एक बार भाजपा बार-बार भाजपा के जोरदार नारे लगाकर माहौल को जोश पूर्ण कर दिया।भाजपा की नेत्री विजय ज्योति सेन व
51 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामनमंडल भाजपा के महिला मोर्चा सम्मेलन में क्षेत्र की 51 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार व नेतृत्व से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनका महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष रश्मिधर सूद  व मंडल नेतृत्व ने स्वागत किया और कहा कि सभी का सामान भाजपा में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कांग्रेस ने केवल वादे किए पर भाजपा ने वादे ही नहीं किए उनको पूरा भी किया : भारद्वाज
Next post परिवहन मंत्री ने परागपुर में परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ की बैठेक
Close