Advertisement Section
Header AD Image

कांग्रेस के छह बागी नेता निष्कासित

Spread the love

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे छह नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। रविवार शाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के आदेशों की अवहेलना व प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के छह नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित नेताओं में पच्छाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ सुभाष मूंगलेट, ठियोग से विजयपाल खाची, आनी से परस राम व जयसिंहपुर से सुशील कौल को पार्टी से निष्कासित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जिला शिमला में 2590 सर्विस वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोगः डीसी 
Next post भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेश यात्रा को प्रायश्चित यात्रा बताया
Close