मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Spread the love
Read Time:1 Minute, 14 Second

शिमला,

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में स्थापित त्वरित घटना रिपोर्टिंग प्रणाली और विभिन्न निगरानी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के विभिन्न बांधों से छोड़े जाने वाले पानी और बरसात के दौरान होने वाले नुकसान का सटीक और व्यवस्थित डेटा तैयार किया जाए। उन्होंने आपदा एवं आपातकालीन स्थितियों की प्रभावी निगरानी और त्वरित सूचना प्रणाली को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के.के. पंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post पंचायत चौकीदारों की लंबित मांगों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक ले रही निर्णय: मुख्यमंत्री सुक्खू
Next post मुख्यमंत्री ने जापान शैक्षणिक भ्रमण पर गए 44 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, मेडिकल छात्रों को भी विदेश भेजने की तैयारी
Close