सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में अमरजीत शर्मा को भावभीनी विदाई, 37 वर्षों की सेवाओं को किया गया सम्मानित
शिमला,
सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक अमरजीत शर्मा के सम्मान में गरिमापूर्ण सेवानिवृत्ति एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल और विभाग के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
अमरजीत शर्मा ने 4 सितम्बर 1989 को अभियांत्रिकी सहायक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लगभग 37 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक क्षमता और समर्पण के साथ विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया।
सेवानिवृत्ति समारोह की अध्यक्षता निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार ने की। उन्होंने अमरजीत शर्मा के बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और आनंदमय जीवन की कामना की।
राजीव कुमार ने कहा कि अमरजीत शर्मा की निपुण कार्यशैली, कार्यकुशलता और सकारात्मक सहयोग युवा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति उनकी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण विभागीय कर्मियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।
इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अमरजीत शर्मा को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद और आनंदमय जीवन की कामना की।
More Stories
30 दिनों में 8,000 मीटर से ऊंची पांच चोटियों पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय बलजीत कौर को मिलेगा तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर अवार्ड-2024
हिमाचल की बेटी और भारतीय प्रोफेशनल एक्सट्रीम एथलीट बलजीत कौर एक बार फिर देश का नाम रोशन करने जा रही...
मुख्यमंत्री ने जापान शैक्षणिक भ्रमण पर गए 44 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, मेडिकल छात्रों को भी विदेश भेजने की तैयारी
शिमला, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 44 मेधावी बी.टेक. विद्यार्थियों को जापान के अंतरराष्ट्रीय...
पंचायत चौकीदारों की लंबित मांगों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक ले रही निर्णय: मुख्यमंत्री सुक्खू
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार पंचायत चौकीदारों की लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण...
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 में समर्थ अत्री का शानदार प्रदर्शन, एशिया में हासिल किया 22वां स्थान
शिमला, हिमाचल प्रदेश के युवा खिलाड़ी और ऑकलैंड हाउस स्कूल के कक्षा 10 के छात्र समर्थ अत्री ने एशियन ओपन...
कोटखाई के हरिदत्त को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने बनाया अनुसूचित जाति विभाग का ब्लॉक अध्यक्ष
जुब्बल-नावर-कोटखाई: कोटखाई के रत्नाड़ी निवासी हरिदत्त को कांग्रेस पार्टी ने जुब्बल-नावर-कोटखाई ब्लॉक में अनुसूचित जाति विभाग का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त...
हिमाचल के नए पर्यटन स्थलों को टूर पैकेज में शामिल करें: मुख्यमंत्री सुक्खू
वाराणसी, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल प्रदेश के नए, अनछुए और कम प्रसिद्ध पर्यटन...
