हादसा : बर्फ से फिसलकर खाई में लुढ़की HRTC बस, टला बड़ा हादसा …..
शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी से परिवहन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। वहीं सड़कों पर सफर करना जानलेवा हो गया है। रविवार को रोहड़ू उपमण्डल के टिक्कर इलाके में जमी बर्फ के कारण एचआरटीसी (HRTC) बस खाई में गिरने से बच गई। बस में चालक व परिचालक ही मौजूद थे। यह हादसा पौने 11 बजे के करीब पेश आया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोहड़ू डिपो की बस (HP10A -6794) पुजारली से रोहड़ू की तरफ जा रही थी। इस दौरान तहसील टिक्कर के खलावन नाला के पास बर्फ से फिसल कर बस सड़क से बाहर की ओर लटक गई। बस में चालक व परिचालक के अतिरिक्त कोई भी अन्य सवारी नहीं बैठी थी। हादसे में बस के आगे के शीशे टूट गए। हालांकि चालक व परिचालक पूरी तरह सुरक्षित है। एचआरटीसी ने क्रेन के जरिये बस को निकाला। रोहड़ू के डीएसपी ने बताया कि बर्फ पर फिसलने से हादसा हुआ है। बस के चालक और परिचालक चोटिल नहीं हुए हैं। बता दें कि अप्पर शिमला में बर्फ़बारी से 149 सड़कें बंद हैं। रोहड़ू उपमंडल में 74, जुब्बल उपमंडल में 28, रामपुर उपमंडल में 17, चौपाल उपमंडल में 13, कोटखाई में आठ और डोटरा क्वार में सात सड़कें बद पड़ी हैं।
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating