शिमला के धामी सर्कल का कानूनगो 37000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया…..

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने धामी सर्कल के कानूनगो हरीश कुमार शर्मा को 37 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। ऐसे में अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के अंतर्गत विजिलैंस के शिमला स्थित थाने में केस दर्ज, शिकायतकर्ता रमेश चंद ने दो बेटों अमित शर्मा व सुमित के नाम पर एक बीघा जमीन खरीदी थी। उपतहसील धामी में 28 फरवरी 2024 को इंतकाल भी दर्ज हो गया था, लेकिन रमेश चंद को इंतकाल से जुड़े दस्तावेज जारी करने की आड़ में कानूनगो द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता के बेटे अमित शर्मा ने आरोपी को आठ और पांच हजार की राशि गूगल पे के माध्यम से भेजी थी। उसके बाद भी आरोपी द्वारा 37 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। ऐसे में अब आरोपी कानूनगो का निलंबन हो सकता है।
आरोपी कानूनगो के खिलाफ विभागीय जांच अलग से शुरू की जा सकती है। इसके अलावा विजिलेंस द्वारा आरोपी की चल व अचल संपत्ति को भी खंगाला जा सकता है।
पुष्टि करते हुए एसपी विजिलेंस शिमला अंजुम आरा ने बताया कि विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ पीसी एक्ट 2018 की धारा-7 के तहत शिमला थाना में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने धामी सर्कल के कानूनगो हरीश कुमार शर्मा को 37 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। ऐसे में अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के अंतर्गत विजिलैंस के शिमला स्थित थाने में केस दर्ज किया है। विजिलेंस की जांच में खुलासा हुआ है कि 13 हजार रुपए की राशि आरोपी द्वारा गूगल पे के माध्यम से ली गई थी। शिकायतकर्ता रमेश चंद की सूचना पर विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों दबोचने का जाल बिछाया था।
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating