Advertisement Section
Header AD Image

उपचुनाव का कारण मुख्यमंत्री….. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Spread the love

इन उपचुनावों का कारण स्वयं मुख्यमंत्री : जयराम  कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है : अनुराग भाजपा को रैली के लिए नहीं दिया सभास्थल कांगड़ा, भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की नामांकन रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे।  रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की इन उपचुनावों में भाजपा को भारी मतों से जीतना है, क्योंकि इस सोई हुई सरकार को जगाना है और बाहर का रास्ता दिखाना है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, पूरे प्रदेश में बहन बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, दिन दहाड़े क्राइम हो रहा है। यहां का कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, साथ ही यह बैंक जनता नहीं बल्कि मित्रों के लिए बनकर रह गया है। आम आदमी को यहां लोन नहीं मिलता, पर सरकार के मित्रों को करोड़ों रुपए का लोन मिल जाता है। आम नागरिक इस सरकार में प्रताड़ित है, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की है और इस उपचुनाव में भी हम तीनों सीट पर जीत दर्ज करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दिल्ली को पानी देगा हिमाचल…  मुख्यमंत्री
Next post हिमाचल सरकार मंत्रिमंडल के फैसले
Close