Advertisement Section
Header AD Image

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने लोकसभा के लिए बनाया आधार ,महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शुरू इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने महिलाओं की आधी आबादी पर साधा सियासी निशाना,  प्यारी बहना बदलेंगी लोकसभा चुनाव का तस्वीर  शिमला. विमलशर्मा ……………………………….हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी सियासी रणनीति के तहत एक तीर से तीन निशाने साधे हैं। सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधी योजना का ऐलान कर महिलाओं को हर माह 1500 देने का निर्णय लिया। इस निर्णय से सरकार ने कांग्रेस पार्टी की चुनावी गारंटी को पूरा किया, महिला सशक्तिकरण के दिशा में बड़ा निर्णय और लोकसभा चुनावों की बेला पर समाज की आधी आबादी को कांग्रेस के पक्ष में करने के लिए निशाना साधा है। मुख्यमंत्री सुक्खू के द्वारा राजनैतिक सोच के साथ चलाया गया सियासी तीर तीनों निशाने पर सटीक लगते नजर आ रहे हैं। हजारों करोड़ के कर्ज में दबे प्रदेश की सरकार ने 800 करोड़ के बजट से महिला सम्मान निधी देने का निर्णय लिया, जिससे प्रदेश की करीब 5 लाख से अधिक महिलाओं को फायदा होगा। इस निर्णय से तय है कि समाज की में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाएं आर्थिक रुप से सशक्त होंगी और कांग्रेस पार्टी को इस योजना का फायदा लोकसभा चुनाव में मिलेगा।  मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी वायदे को पूरा करते हुए महिलाओं को 1500 रुपए देने की गारंटी को पूरा करने की शुरुआत कर दी थी। प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले की सभी महिलाओं को 1500 रुपए देने का निर्णय सरकार ने ले लिया था। लेकिन लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सरकार को घेरने के लिए महिलाओं को 1500 रुपए देने की गारंटी को मुद्दा बनाया और सरकार पर आरोप लगाए कि उन्होंने महिलाओं से झूठा वायदा कर सत्ता हासिल की है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी राजनैतिक सोच के साथ लोकसभा चुनावों के पहले ही महिलाओं को 1500 रुपए देने का निर्णय ले लिया। जिससे भाजपा से सरकार को घेरने का मुद्दा छिन गया और महौल सरकार और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में होने लगा। सरकार ने महिलाओं को सम्मान निधी देने का फैसला कैबिनेट में भी ले लिया और अधिसूचना भी जारी कर दी। सभी मापदंड तय करने के बाद आवेदन फॉर्म भी जारी कर दिया। जिससे अब जिला और ब्लॉक स्तर पर महिलाओं को 1500 देने की योजना के लिए आवेदन लेने का काम शुरु हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post
Next post आरती गुप्ता ने संभाला आईपीआर डिपार्मेंट
Close