Advertisement Section
Header AD Image

विक्रमादित्य ने छोड़ा मंत्री पद

Spread the love

हिमाचल : विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, सीएम सुक्खू पर लगाए  आरोप हिमाचल : विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, सीएम सुक्खू पर लगाए ये आरोप हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार पर अब संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। शिमला: हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल के बीच सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान किया। हालांकि विक्रमादित्य ने पार्टी हाईकमान पर भरोसा जताया है कि वह उनकी बातों को सुनेगी। कई विधायक नाराज थे – विक्रमादित्य सिंह विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम की कार्यप्रणाली से कई विधायक नाराज थे और अब हालात सही नहीं थे। वर्तमान परिस्थिति में इस सरकार में बने रहना मेरे लिए ठीक नहीं है इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे अपमानित किया गया-विक्रमादित्य सिंह उन्होंने सीधा मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यप्रणाली पर हमला बोला और कहा कि मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया गया है, जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, हमें कमजोर करने की कोशिश की गई। सरकार सभी के सामूहिक प्रयास से बनी थी। मैं किसी भी दबाव में नहीं आने वाला हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रतिपक्ष नेता सहित 15 भाजपा विधायक विधानसभा से किए गए विलंबित
Next post मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू बने रहेंगे अपने पद पर विक्रमादित्य ने इस्तीफा लिया वापस
Close