Shimla news:-शिक्षिका पर सात वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटने का आरोप, कान में आई चोटें……
शिमला के फागली में एक सरकारी स्कूल में 7 वर्षीय मासूम बच्चे ने जरा सा खेल क्या लिया, टीचर ने उसे इस कदर पीटा कि उसके कान पर जख्म उभर आए। बच्चे का नाम मोहित है। शुक्रवार को उसके मां-बाप ने टीचर के खिलाफ एफआईआर करवाने के बाद सख्त कदम उठाने की मांग की है। अभिभावकों ने स्कूल की टीचर पर बच्चे से भेदभाव का भी आरोप लगाया है।मोहित दूसरी कक्षा का छात्र है। मोहित को मालूम नहीं कि टीचर ने उसकी पिटाई क्यों की। वह तो बस खेल रहा था। मोहित के माता-पिता ने इस मामले की एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। मोहित के माता पिता ने कहा कि इससे पहले भी टीचर ने बच्चे की पिटाई की थी। लेकिन आज उसे इस कदर बेहरमी से मारा गया कि कान में चोटें आ गईं।बच्चे से हो रहा है भेदभाव उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चे को चार महीने से अलग स्टाफ रूम में बिठाया जा रहा है। उसे पढ़ाया नहीं जा रहा। आज मजबूरी में FIR दर्ज करनी पड़ी। बच्चे का मेडिकल भी करवाया गया। बाकी टेस्ट कल होंगे। बच्चे के माता पिता ने कहा कि वे प्रशासन से मांग करते हैं कि टीचर को स्थानांतरित किया जाए।
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating