Shimla news: निगम के चालक पर सरकारी बस में दुष्कर्म करने का आरोप, महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत……
परिवहन निगम रामपुर डिपो के एक चालक पर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। पुलिस थाना रामपुर में चालक के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर की एक महिला ने परिवहन निगम के रामपुर डिपो में तैनात चालक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब दो माह पूर्व वह रामपुर के नए बस अड्डे में खड़ी थी। यहां बस के साथ खड़े निगम के चालक केशव राम, निवासी जिला सोलन, जिसके साथ उसकी जान पहचान थी, ने उसे बुलाया और बहला फुसला कर उसे निगम की बस में ले गया। चालक ने बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह सहम गई और चालक केशव राम उसे धमकाने लगा। बीती शनिवार देर शाम को महिला पुलिस थाना रामपुर पहुंची और चालक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सीआरपीसी 164 के तहत शिकायत दर्ज की है और सोमवार को महिला के न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास बयान दर्ज किए जाएंगे।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना रामपुर में महिला ने निगम के चालक पर यौन उत्पीडऩ की शिकायत दर्ज की है। पुलिस सीआरपीसी 164 के तहत कार्रवाई कर रही है। महिला की शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating