02 अक्तूबर को विशेष ग्रामसभाओं में होगी आपदा से बचाव पर चर्चा
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर इस वर्ष समर्थ कार्यक्रम के तहत 02 अक्तूबर, 2023 को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष समर्थ कार्यक्रम का 13वां संस्करण आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन में ग्रामीण स्तर पर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभा में मानसून से संबंधित आपदा, भूस्खलन, भूकंप, आग, हवा आदि जैसे प्राकृतिक खतरों से निपटने के लिए सुरक्षित समाधानों को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में भूस्खलन शमन गतिविधियों, सुरक्षित निर्माण पद्धितियों व ग्रामीण स्तर पर पारम्परिक निर्माण पद्धतियों को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। भवन निर्माण के लिए पहाड़ी की असुरक्षित कटाई व उसके प्रभाव, मलबे के सुरक्षित निपटारे और वर्षा जल की समुचित निकास प्रणाली की आवश्यकता पर भी मंथन किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि ग्राम सभा के दौरान प्राकृतिक जल निकास क्षेत्रों में निर्माण को प्रतिबंधित करना, जल निकासी चैनलों के समुचित प्रबन्धन, गांवों और घरों में आग के प्रति संवेदनशीलता व सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की जाएगी।
बैठक के दौरान आपदा के प्रभावों को कम करने के दृष्टिगत विभिन्न उपायों, भूकंपरोधी घरों व भवनों के निर्माण पर बल देने सहित पहले से बने घरों को मज़बूत करने संबंधी चर्चा की जाएगी। इस दौरान ग्रामीण स्तर पर आसपास के खतरों की पहचान कर उनके प्रभावों को कम करने, ग्रामीणों को आपदाकालीन किट जिसमें सूखा भोजन, आवश्यक दवाएं तथा आपातकालीन चिकित्सा प्राथमिक किट तैयार रखने पर भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को खोज एवं बचाव प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर 1070 से जानकारी हासिल करने का परामर्श भी दिया जाएगा।
More Stories
हिमाचल में स्वास्थ्य शिक्षा को बड़ा विस्तार: आईजीएमसी शिमला और टांडा में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स
शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...
मुख्यमंत्री ने ‘मोबाइल रिसोर्स सेंटर-थेरेपी ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तक पहुंचेगी थेरेपी और पुनर्वास सुविधा
शिमला, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में...
विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता
जम्मू: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने...
Today Horoscope 24 February 2024/आज का राशिफल :मेष और सिंह राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल……..
मेष राशिफल.... आज के दिन मेष राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में नवीन पद प्राप्ति कर सकते हैं या कोई बड़ी...
Today Horoscope 22 February 2024/आज का राशिफल 22 फरवरी 2024 : मेष, वृषभ के जीवन में उतार-चढ़ाव, मिथुन का दिन शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल…..
22 फरवरी 2024 गुरुवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। मेष राशि..... कारोबार में बदलाव का...
भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्राप्त हुई वन स्वीकृति…..
भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्राप्त हुई वन स्वीकृतिहवाई पट्टी के विस्तार से कुल्लू व लाहौल घाटी में...

Average Rating