शिमला माल रोड़ पर रिपोर्टिंग रूम के समाने युवक पर तेजधार हथियार से हमला, युवक की मौत…..
शिमला रिपोर्टिंग रूम के समाने युवक पर तेजधार हथियार (गंडासे)से हमला कर दिया. युवक की मौत होने की सूचना है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी फरार बताया जा रहा है. मृतक कुपवी का बताया जा रहा है , घायल युवक खुद रिपोर्टिंग रूम पहुंचा था. बीती रात दो बजे की घटना बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक बीती मध्य रात्रि करीब 2 बजे वेक एंड वेक रेस्टोरेंट मॉल रोड़ रिपोर्टिंग रुम के बिलकुल सामने से मनीष पुत्र सोहन सिंह गांव कोठी, कुपवी उम्र 21 साल खुद लहू लुहान अवस्था में रेपिर्टिंग रूम पहुँचा. जहाँ से बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे IGMC पहुंचाया जहाँ उसकी मौत हो गई.मनीष वेक एड वेक रेस्टोरेंट में काम करता था. उसके ऊपर रेस्टोरेंट में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया. मुनीष बुरी तरह से घायल हो गया जो अपनी जान बचाने के पुलिस सहायता कक्ष पहुँचा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating