नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री से भेंट की……
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सोमवार सायं ओक ओवर में सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और राजपाल यादव, निर्माता अनिल शर्मा तथा जर्नी फिल्म के अन्य यूनिट सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। हिमाचल अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और नयनाभिराम स्थलों के लिए विख्यात हैं। फिल्म निर्माण की दृष्टि से हिमाचल को पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करनेे के लिए सरकार ने एक व्यापक फिल्म नीति तैयार की है। इसके तहत सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में एक फिल्म सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा जो एकल खिड़की के रूप में कार्य करेगा और इसके माध्यम से तीन कार्य दिवस के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया से सभी स्वीकृतियां व फिल्म निर्माण संबंधी अनुमतियां सुनिश्चित की जाएंगी।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ बेहतरीन व अधिक विकसित शूटिंग स्थल उपलब्ध करवाएगी। राज्य सरकार फिल्म इकाइयों को प्रदेश में फिल्मों की आउटडोर शूटिंग के लिए विभिन्न भागों में स्थित हवाई पट्टियों और हेलीपेड का उपयोग प्रदान करने की अनुमति भी देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कम से कम 50 प्रतिशत तक फिल्माई गई उत्कृष्ट फिल्मों के लिए सरकार वार्षिक फिल्म पुरस्कार स्थापित करने पर भी विचार कर रही है। राज्य सरकार फिल्म महोत्सवों, पुरस्कारों और अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए एक फिल्म विकास निधि भी गठित करेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान और नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान भी उपस्थित थे।
More Stories
हिमाचल में स्वास्थ्य शिक्षा को बड़ा विस्तार: आईजीएमसी शिमला और टांडा में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स
शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...
मुख्यमंत्री ने ‘मोबाइल रिसोर्स सेंटर-थेरेपी ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तक पहुंचेगी थेरेपी और पुनर्वास सुविधा
शिमला, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में...
विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता
जम्मू: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने...
Today Horoscope 24 February 2024/आज का राशिफल :मेष और सिंह राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल……..
मेष राशिफल.... आज के दिन मेष राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में नवीन पद प्राप्ति कर सकते हैं या कोई बड़ी...
Today Horoscope 22 February 2024/आज का राशिफल 22 फरवरी 2024 : मेष, वृषभ के जीवन में उतार-चढ़ाव, मिथुन का दिन शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल…..
22 फरवरी 2024 गुरुवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। मेष राशि..... कारोबार में बदलाव का...
भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्राप्त हुई वन स्वीकृति…..
भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्राप्त हुई वन स्वीकृतिहवाई पट्टी के विस्तार से कुल्लू व लाहौल घाटी में...

Average Rating