जुब्बल के मंढोल में सामान चुराते पकड़े जाने पर युवक ने गला घोट कर की महिला की हत्या………
उपमंडल जुब्बल के मंढोल गांव में मंगलवार को एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या कपड़े के परने से गला घोंट कर हुई है। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी दिनदहाड़े मृतक महिला के ही घर पर चोरी को अंजाम दे रहा था, इस दौरान महिला ने जब देखा तो उसने महिला की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने घर से कीमती सामान व नकदी लेकर भागने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी को कुछ ही दूरी पर दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान कमला (65) पत्नी ज्ञान सिंह निवासी गांव मंढोल के रूप मे हुई है।
जानकारी के अनुसार मंढोल गांव में एक बागबान के घर पर काम करने वाले बिहारी मूल के युवक राहुल (22) तिवारी चोरी के इरादे से एक घर में घुस गया। उसने घर से 69900 रुपए नकदी सहित कुछ अन्य सामान चोरी किया। इस दौरान घर की महिला ने युवक को चोरी करते समय पकड़ लिया। आरोपी युवक ने अपने कंधे से परना उतार कर महिला की मौके पर गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके निकल कर बस में बैठक कर फरार हो गया। इस घटना का परिवार के लोगों को पता चला तो उन्होंने करीब दो तीन किलोमीटर की दूरी पर कायना गांव के साथ बस को रुकवा कर आरोपी को पकड़ लिया। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating