अप्रैल से औद्योगिक, व्यावसायिक उपभोक्ताओं को लग सकता है महंगी बिजली का झटका
राज्य बिजली बोर्ड ने 90 पैसे प्रति यूनिट दरें बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को दिया है। आयोग साल 2023-24 के लिए बिजली दरें तय करने से पहले जनता की राय लेगा।
हिमाचल प्रदेश में अप्रैल 2023 से औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लग सकता है। वर्ष 2023-24 के लिए बिजली की दरें निर्धारित करने का काम शुरू हो गया है। 300 यूनिट बिजली निशुल्क नहीं हुई तो घरेलू उपभोक्ताओं पर भी बढ़ी हुई दरों की मार पड़ सकती है। राज्य विद्युत नियामक आयोग बिजली दरों के प्रस्ताव पर 4 मार्च को जन सुनवाई करेगा। 20 फरवरी तक उपभोक्ताओं से नई दरों को लेकर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।
राज्य बिजली बोर्ड ने 928 करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देकर आयोग के समक्ष याचिका दायर की है। खर्चे पूरे करने के लिए वर्ष 2023-24 के लिए 7,129.99 करोड़ रुपये की जरूरत बताई गई है। बोर्ड ने 90 पैसे प्रति यूनिट दरें बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को दिया है। आयोग साल 2023-24 के लिए बिजली दरें तय करने से पहले जनता की राय लेगा। इसके लिए 4 मार्च को आयोग के कसुम्पटी स्थित कार्यालय में जन सुनवाई होगी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सुझाव-आपत्तियां दी जा सकती हैं। बिजली बोर्ड सुझाव-आपत्तियों का 25 फरवरी तक लोगों को जवाब देगा। बोर्ड के जवाब से असंतुष्ट लोग 1 मार्च तक दोबारा अपनी बात रख सकेंगे। उधर, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की घोषणा की है।
पूर्व सरकार के समय से 125 यूनिट तक घरेलू उपभोक्ताओं को अभी निशुल्क बिजली मिल रही है। इसकी एवज में बोर्ड प्रबंधन को प्रतिमाह अनुदान राशि दी जाती है। अगर सरकार ने जल्द ही 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने का फैसला नहीं लिया तो आयोग नई दरें निर्धारित करते समय इसमें बढ़ोतरी कर सकता है। प्रदेश में बीते कुछ वर्षों से घरेलू बिजली महंगी नहीं हुई है।
More Stories
हिमाचल में स्वास्थ्य शिक्षा को बड़ा विस्तार: आईजीएमसी शिमला और टांडा में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स
शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...
मुख्यमंत्री ने ‘मोबाइल रिसोर्स सेंटर-थेरेपी ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तक पहुंचेगी थेरेपी और पुनर्वास सुविधा
शिमला, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में...
विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता
जम्मू: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
एक साथ दो युवक बने Dream-11 से करोड़पति, लग गया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद…..
बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला गया. सर्वप्रथम बल्लेबाजी करते हुए मुंबई...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...

Average Rating