हिमाचल में कैबिनेट विस्तार: इन विधायकों को मिलेगा मंत्रिमंडल में स्थान, दोपहर बाद शपथ ग्रहण समारोह, पढ़ें विस्तार से……

Spread the love
Read Time:2 Minute, 39 Second

शिमला: हिमाचल प्रदेश को आज दो नए मंत्री मिल सकते हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवी से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा से MLA यादवेंद्र गोमा की दोपहर बाद राजभवन में शपथ हो सकती है। इसकी अभी पुष्टि नहीं है। मगर, मुख्यमंत्री ने इन दोनों को शिमला बुला लिया है।

कांगड़ा में अच्छी रैली के बाद लंबे समय से अपेक्षित कैबिनेट विस्तार आज हो सकता है। घुमारवीं से राजेश धर्माणी तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। बिलासपुर जिले से अभी सुक्खू सरकार में कोई भी मंत्री नहीं है। धर्माणी मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। इसी वजह से पूर्व वीरभद्र सरकार में वह मंत्री बनते बनते रह गए थे।

जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा भी दूसरी बार MLA बने हैं। यादवेंद्र गोमा की ताजपोशी के बाद प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले को दूसरा मंत्री मिल जाएगा। वहीं यादवेंद्र गोमा की ताजपोशी के पीछे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माना जा रहा है, क्योंकि खड़गे ने अनुसूचित जाति (SC) कोटे से कम से कम 2 मंत्री बनाने को कहा था। इस कोटे से अभी धनीराम शांडिल के तौर पर ही एक मंत्री है।इन मंत्रियों को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल अभी दिल्ली में है। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार ने राज्यपाल को वापस बुलाने के लिए शिमला से हैलिकॉप्टर दिल्ली भेज दिया है। इससे कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं तेज हो गई है।सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट विस्तार के साथ ही एक-दो मंत्री भी विड्रा किए जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो कैबिनेट में खाली पदों की संख्या बढ़ जाएगी और नए लोगों की ताजपोशी होगी। इस कैबिनेट विस्तार के साथ ही कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Today Horoscope 12 December 2023/आज का राशिफल : मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों की सुख-सुविधा में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल……..
Next post Himachal news:मजदूर की गोली मारकर हत्या, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार……
Close