हिमाचल में अग्निवीर भर्ती:18 से 24 नवंबरतक शिमला के रामपुर में ग्राउंडटेस्ट…..
हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर है। सेना ने अग्निपथ योजना के तहत शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के ऑनलाइन परीक्षा पास युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए रामपुर बुलाया है। 18 से 24 नवंबर के बीच इनका ग्राउंड टेस्ट किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि युवाओं को इसके लिए इंडियन आर्मी (www. joinindianarmy.nic.in) वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को 1600 मीटर यानी 1.6 किलोमीटर की लंबी दौड़, कम से कम छह और अधिकतम 10 चिन अप, 9 फीट गड्ढे को पार करना और जिग जैग बैलेंस दिखाना होगा।
पुष्विंदर कौर ने बताया कि भर्ती रैली में उम्मीदवारों को अपने साथ 10वीं, 12वीं की मार्क-शीट, हिमाचल के मूल निवासी का प्रमाणपत्र, डोगरा/ माइनॉरिटी प्रमाणपत्र और नायब तहसीलदार या तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन जारी किया कास्ट व करेक्टर सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। साथ में उम्मीदवारों को एफेडेविट (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार), 20 कलर पासपोर्ट साइज के फोटो और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र लाना होगा, जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल शिक्षा प्रमाणपत्र (NIELIT/ITI), NCC और स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट हो तो उसे अपने साथ लाना होगा। जिन उम्मीदवारों के पिताजी सेवानिवृत्त या सेवारत है वह उम्मीदवार रिलेशनशिप सर्टिफिकेट एवं साथ में डिस्चार्ज बुक की कॉपी लेकर भर्ती के लिए आएं।
अगर दिक्कत आए तो भर्ती कार्यालय में करें संपर्क
कर्नल पुष्पिंदर कौर ने कहा कि यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आए तो भर्ती कार्यालय शिमला में संपर्क कर सकते हैं। इसमें युवाओं की मदद की जाएगी। सेना में भर्ती निशुल्क है। यह प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर है, इसलिए दलालों से सावधान रहें।
Next post
हिमाचल पुलिस ने 15 घंटों में सुलझाई हरीश मर्डर केस की गुत्थी,गांव के ही निकले 4 हत्यारे…..
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...

Average Rating