कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन के दस स्टॉपेज किए बंद, देखे कारण………..
विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन के दस स्टॉपेज बंद होने से लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन के कालका से शिमला के बीच 18 में से 10 स्टॉपेज खत्म कर दिए गए हैं। इससे लोगों का रेलवे पर गुस्सा भी फूट रहा है। तो वहीँ, रेलवे की तरफ से बताया जा रहा है कि कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग घटाने के चलते यह स्टॉपेज बंद किए गए हैं।
यह स्टॉपेज हुए बंद
रेलवे की तरफ से कनोह, कैथलीघाट, शोघी, तारादेवी, कैथलीघाट, कुमारहट्टी, सनवारा, कोटि, गुम्मन और टकसाल स्टॉपेज बंद कर दिए गए है।
ऐसे में इन स्टॉपेज पर ट्रेन के ना रुकने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो लोग पहले ट्रेन के माध्यम से सफर करते थे उन्हें अब बसों में धक्के खाने पड़ रहे हैं।
वाणिज्य प्रबंधक अधिकारी अंबाला मंडल नवीन कुमार का कहना है कि ट्रेन की टाइमिंग घटाने और आगे की ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक के कुछ स्टॉपेज खत्म किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या भी कम होती है ऐसे में अगर डिमांड बढ़ती है तो ट्रेनों को रोका जाएगा।
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating