हिमाचल : नशे में टल्ली शख्स ने युवक के सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट…….
हिमाचल के कुल्लू जिला से सामने आया है। यहां शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिला के दूरदराज क्षेत्र निरमंड के पोखरूधार में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात को शराब के नशे में अंजाम दिया गया है।
कुल्लू के निरमंड में हुई हत्या
मिली जानकारी के अनुसार जिला के दूरदराज क्षेत्र निरमंड के पोखरूधार में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात को शराब के नशे में अंजाम दिया गया है।
शराब के नशे में हुई कहासुनी का हुआ ऐसा अंजाम
बताया जा रहा है कि पोखरूधार में दो लोगों के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी कुछ ही देर में इतनी बढ़ गई कि नशे में टल्ली एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर पर किसी चीज से जोरादार वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। आरोपी की पहचान विक्की उर्फ विकास शर्मा पुत्र राजकुमार गांव चकमोह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान प्रसन्न जीत निवासी कटिहार बिहार के रूप में हुई है। मृतक युवक और आरोपी दोनों एक साथ ही मजदूरी करते थे।वहीं आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने हत्या के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या का यह मामला बुधवार देर शाम को पेश आया है। पुलिस ने आज शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...

Average Rating