शिमला : 30 जनवरी को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन, देखें सारी जानकारी…
शिमला, 23 जनवरी 2024 : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, हिमाचल प्रदेश एम/एस कोरोना रेमेडिज़ प्राइवेट लिमिटेड, सोलन द्वारा विभिन्न पदों के लिए जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कार्यालय शिमला में 30 जनवरी, 2024 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कर रहा है, जिसमें अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी तथा कम्प्रेशन ऑपरेटर के 14 पद निकाले गए हैं।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, फार्मेसी में एमए, एमएससी, विज्ञान स्नातक, उच्च शिक्षा, बारहवीं, आईटीआई होनी अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 24 से 34 वर्ष तक निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, उनका नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाईन पंजीकृत होना अनिवार्य है, जो संबंधित साईट ( eemis.hp.nic.in )में घर बैठे कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक पंजीकृत करने के बाद ऑनलाईन अप्लाई कर सकते है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 30 जनवरी, 2024 को प्रातः 10.30 बजे क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कार्यालय शिमला में पहुंच सकते है।
अधिक जानकारी के लिए 01792-252770 तथा 80911-03457 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating