रोहड़ू में कार के खाई में गिरने से दो बच्चों सहित पांच घायल…..
शिमला, : अप्पर शिमला के रोहड़ू उपमंडल में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीते रविवार को रोहड़ू के टिक्कर इलाके में एक बोलेरो जीप के खाई में गिरने से दादा और पोते की मौत हुई थी, जबकि छह अन्य घायल हुए थे। अब उपमण्डल के सीओ कैंची में फिर सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गम्भीर है और उसे आईजीएमसी (IGMC) अस्पताल रैफर किया गया है। अन्य चार घायल सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचाराधीन हैं।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम ऑल्टो कार (HP01B -4944) मैंनदली से पूजारली-चार की तरफ जा रही थी। इस दौरान सीओ कैंची के पास असंतुलित होकर कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद रोहड़ू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में दम्पति और दो बच्चे हैं।
घायलों की पहचान चालक अनूप (40) निवासी पूजारली, पूजा (35) पत्नी अनूप निवासी पूजारली, गोविंद (57) निवासी करसा, सुहाना (10) पुत्र मुकेश निवासी करसा और राषितेय (5) पुत्र मुकेश निवासी करसा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक यह हादसा चालक द्वारा कार की तेज रफ़्तार के कारण हुआ है।
रोहड़ू के डीएसपी रविन्द्र नेगी ने बताया कि हादसे में पांच घायल हैं, जबकि एक को आईजीएमसी रैफर किया गया है। हादसे को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating