पिता के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध पर छुट्टी आए सेना के जवान की अचानक मौत…..

Spread the love
Read Time:1 Minute, 50 Second

हिमाचल प्रदेश हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत सोहारी के गांव डूघियार में सोमवार को अपने पिता की चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध पर छुट्टी आए अअसम राइफल्स के जवान की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार (47) अपने पिता अमर नाथ के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध के लिए घर पहुंचे थे। संजीव चार दिन बाद छुट्टी से वापस डयूटी पर लौटने वाला था, लेकिन अचानक सोमवार को मौत हो गई। वह नागालैंड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है ऐसे में मौत के सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, हालांकि परिजनों का दावा है कि संजीव को अचानक हार्टअटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। संजीव कुमार की अचानक मौत से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़सर प्रशासन और बड़सर पुलिस तथा हमीरपुर पुलिस की एक टुकड़ी सूचना मिलते ही सोहारी पहुंची और पूरे सैनिक सम्मान के साथ जवान के अंतिम संस्कार में भाग लिया। संजीव कुमार अपने पीछे एक लड़की, एक लड़का और पत्नी छोड़ गए हैं। सोहारी पंचायत प्रधान रणजीत शर्मा ने कहा कि परिवार वालों के अनुसार जवान की मौत ह्रदय गति रुकने के कारण हुई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Himachal news:मजदूर की गोली मारकर हत्या, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार……
Next post ब्रेकिंग : आज शाम 4.45 मिनट पर सुक्खू के नए मंत्रियो की शपथ….
Close