उद्योग मंत्री ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का दौरा किया…..
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों से फीडबैक लिया तथा हिमाचल मंडप प्रबन्धन की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास, नवोन्मेषी प्रयासों, पहल तथा समृद्ध कला एवं संस्कृति को देश के सामने प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
उद्योग मंत्री ने उड़ीसा, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा अन्य राज्यों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन एवं हस्तशिल्पियों से संवाद भी किया। उन्होंने विभिन्न उद्यमियों से हिमाचल में पर्यटन, उद्योग तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित भी किया।इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि हिमाचल मंडप में अभी तक लगभग 80 हजार आगंतुक अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी के.एस. बांशटू भी उपस्थित थे।
इससे पूर्व, आवासीय आयुक्त मीरा मोहन्ती, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति, अतिरिक्त निदेशक उद्योग सुरेन्द्र माल्टू व तिलक राज शर्मा, संयुक्त निदेशक ज्ञान सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया तथा ट्रेड फेयर की विस्तृत जानकारी दी।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...

Average Rating