Advertisement Section
Header AD Image

हिमाचल में आप पार्टी ने जारी की लिस्ट

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले चार टिकट फाइनल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को 54 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार देर रात जारी सूची के साथ ही आप ने 68 में से 58 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। यह सूची आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर व पार्टी प्रभारी हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि को सुलह से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, होशियार सिंह को ज्वालामुखी सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी ने तीन महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में डॉ. राजन सुशांत फतेहपुर, मनीष ठाकुर पावंटा साहिब, उमाकांत डोगरा नगरोटा बगवां और सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति से आप ने प्रत्याशी बनाया गया है। कहां से किसे मिले टिकट विधानसभा क्षेत्र         प्रत्याशी  चुराह  नंद कुमार जरयाल भरमौर   प्रकाश चंद भारद्वाज  चंबा  शशि कांत  डलहौजी  मनीष सरेन नुरपूर         मनीषा कुमारी इंदौरा जगदीश बग्गा ज्वाली  कैप्टन बलदेव राज देहरा मनीष धीमान  जसवां परागपुर  साहिल चौहान ज्वालामुखी  होशियार सिंह जयसिंहपुर संतोष कुमार सुलह        रविंद्र सिंह रवि कांगड़ा राज कुमार जसवाल शाहपुर            अभिषेक ठाकुर  धर्मशाला कुलवंत राणा पालमपुर संजय भारद्वाज मना अनुराग प्रार्थी  कुल्लू  शेर सिंह बंजार  नीरज सैणी आनी  इंद्र पॉल  करसोग भगवंत सिंह सुंदरनगर        पूजा ठाकुर नाचन जाबना चौहान सिराज  गीता नंद ठाकुर जोगेंद्रनगर  रवि पॉल सिंह धर्मपुर राकेश मल्होत्रा मंडी  श्याम लाल बल्ह     ताराचंद भाटिया भोरंज  रंजनी कौशल सुजानपुर  अनिल राणा हमीरपुर   सुशील कुमार  बडसर  गुलशन सोनी नादौन            शैंकी ठुकराल हरोली  रविंद्र पॉल सिंह मान ऊना  राजीव गौतम कुटलैहड़ अनिल मनकोटिया  झंडूता  सुधीर सुमन  घुमारवीं      राकेश चौपड़ा बिलासपुर अमर सिंह चौधरी नैनादेवी  नरेंद्र ठाकुर  अर्की  जीतराम शर्मा नालागढ़  धर्मपाल चौहान  दून             स्वर्ण सिंह सैणी सोलन  अंजू राठौर कसौली         हरमेल धीमान नाहन  सुनील शर्मा श्री रेणुका जी    ले. कर्नल राम कृष्ण शिलाई  नाथूराम चौहान शिमला चमन प्रकाश अजटा शिमला ग्रामीण  प्रेम ठाकुर जुब्बल-कोटखाई   श्रीकांत चौहान रोहड़ू        

अश्वनी कुमार किन्नौर       

तरसेम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारतीय जनता पार्टी की टिकटों की सूची जारी होने के साथ ही नांमाकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू
Next post मंत्री के टिकट कटने से शिमला में बगावत के आसार
Close