सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में अमरजीत शर्मा को भावभीनी विदाई, 37 वर्षों की सेवाओं को किया गया सम्मानित

Spread the love
Read Time:1 Minute, 59 Second

शिमला,

सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक अमरजीत शर्मा के सम्मान में गरिमापूर्ण सेवानिवृत्ति एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल और विभाग के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

अमरजीत शर्मा ने 4 सितम्बर 1989 को अभियांत्रिकी सहायक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लगभग 37 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक क्षमता और समर्पण के साथ विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया।

सेवानिवृत्ति समारोह की अध्यक्षता निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार ने की। उन्होंने अमरजीत शर्मा के बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और आनंदमय जीवन की कामना की।

राजीव कुमार ने कहा कि अमरजीत शर्मा की निपुण कार्यशैली, कार्यकुशलता और सकारात्मक सहयोग युवा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति उनकी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण विभागीय कर्मियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अमरजीत शर्मा को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद और आनंदमय जीवन की कामना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 में समर्थ अत्री का शानदार प्रदर्शन, एशिया में हासिल किया 22वां स्थान
Next post मुख्यमंत्री ने ‘मोबाइल रिसोर्स सेंटर-थेरेपी ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तक पहुंचेगी थेरेपी और पुनर्वास सुविधा
Close