कोटखाई के हरिदत्त को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने बनाया अनुसूचित जाति विभाग का ब्लॉक अध्यक्ष

Spread the love
Read Time:1 Minute, 36 Second

जुब्बल-नावर-कोटखाई: कोटखाई के रत्नाड़ी निवासी हरिदत्त को कांग्रेस पार्टी ने जुब्बल-नावर-कोटखाई ब्लॉक में अनुसूचित जाति विभाग का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

हरिदत्त ने नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

हरिदत्त की नियुक्ति को जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता
Next post भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
Close