Shimla news/लॉकडाउन के दौरान मुंबई में रह रही शिमला की युवती के नाम लोन ले शातिरों ने की लाखों की ठगी…..
शिमला: अपराधियों ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान मुम्बई में बैठकर शिमला की युवती से लाखों की ठगी कर डाली। दरअसल लॉकडाउन में पीड़ित युवती मुम्बई में रह रही थी और उसका नया डेबिट/एटीएम कार्ड व बैंक से लिंक मोबाइल नम्बर शातिरों के हाथ लग गया था। ठगों ने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर साढ़े तीन लाख रुपये का लोन ले लिया। लंबे समय तक लोन की किश्त नहीं आने पर बैंक प्रबंधन ने युवती को लोन चुकता करने का नोटिस भेजा, तो उसके होश उड़ गए। अपने साथ ठगी का खुलासा होने पर युवती ने शिमला के ढली पुलिस थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। युवती द्वारा दर्ज शिक़ायत के मुताबिक संजौली के एचडीएफसी बैंक शाखा में उसका खाता है। युवती ने मार्च 2021 को अपने लिंक किए गए मोबाइल नंबर को बदलने और उसे एक नया डेबिट कार्ड जारी करने के लिए बैंक प्राधिकारी से अनुरोध किया था। दिसंबर 2021 को उसे पता चला कि उसके खाते से 30 हजार रुपये का धोखाधड़ी भरा लेन-देन किया गया है। युवती ने शिकायत में कहा कि उसने वर्ष 2021 में अपना सिम कार्ड खो दिया और उसने कभी भी संबंधित टेलीकॉम कंपनी में उसी सिम के लिए आवेदन नहीं किया। बाद में उसने उपरोक्त लेनदेन के संबंध में बैंक प्राधिकरण से संपर्क किया और अपने खाते को ब्लॉक करने का अनुरोध किया। युवती के मुताबिक बैंक प्रबंधन से पता चला कि उसके डेबिट/एटीएम कार्ड पर चार ऋण खाते खुले हैं। अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिम नंबर व डेबिट कार्ड के जरिये साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर अज्ञात अपराधी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating