सफलता: दृष्टिबाधित होने पर स्कूल से निकाला, संघर्ष से पाया राष्ट्रपति पदक…..
तीन साल की उम्र में ग्लूकोमा के कारण आंखों की रोशनी चली गई। दृष्टिबाधित होने से पढ़ाई नहीं कर सकती इसलिए सातवीं कक्षा में स्कूल से निकाल दिया गया। कठिन संघर्ष कर अंग्रेजी में स्नातकोत्तर तक प्राइवेट विद्यार्थी के तौर पर पढ़ाई की। जीवन में लगातार संघर्ष किया और आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ समाज के लिए कुछ बेहतर करने का लक्ष्य भी रखा। यह बात उमंग फाउंडेशन की ओर से आयोजित वेबिनार में दृष्टिबाधित दिव्या शर्मा ने कही।तीन दिसंबर को दिव्या को राष्ट्रपति ने दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। युवाओं को प्रेरित करने के लिए इस वेबिनार का आयोजन किया गया। मौजूदा समय में दिव्या दृष्टिबाधित लोगों की टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ हैं। कंटेंट क्रिएशन से संबंधित उनका अपना बिजनेस है। वह अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और यूएई के क्लाइंट्स के लिए काम करती हैं। इसके साथ मोटिवेशनल स्पीकर हैं।वह 115 देशों में सुने जाने वाले ऑनलाइन रेडियो उड़ान की आरजे हैं। कराटे की ब्लू बेल्ट होल्डर, मैराथन धावक, गायिका, गिटार वादक और कवयित्री भी हैं। दिव्या शर्मा मूल रूप से ऊना जिले के मेहतपुर की रहने वाली हैं। दिव्या ने बताया कि उन्होंने अपने पिता अरुण शर्मा और मां सुषमा शर्मा तथा भाई बहन के सहयोग से सारी पढ़ाई प्राइवेट विद्यार्थी के तौर पर पूरी की।
ये दिए सुझाव
उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित और दूसरे विद्यार्थियों के लिए सुगम्य पुस्तकालय बनाए जाने चाहिए। इसमें टॉकिंग सॉफ्टवेयर वाले कंप्यूटर एवं अन्य उपकरण बच्चों को पढ़ाई में मदद करते हैं। इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थानों में विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी भी होने चाहिए।भारतीय चुनाव आयोग की दृष्टिबाधित ब्रांड एंबेसडर और उमंग फाउंडेशन की प्रवक्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर मुस्कान नेगी ने बताया कि यह वेबिनार दृष्टिबाधित दिव्या शर्मा के संघर्ष और सफलताओं से युवाओं को प्रेरित करने के लिए आयोजित किया गया।
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating