अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 1 महिला की मौत, 3 घायल…….
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला राजधानी शिमला का है, जहां उपमंडल ठियोग में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में शिलाई निवासी महिला की मौत हो गई है, जबकि अन्य तीन कार सवार घायल हुए हैं। मृतका की पहचान सुमन लालटा पत्नी नरेंद्र लालटा निवासी गांव खलांडो डाकघर कोठी तहसील शिलाई के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमन लालटा कार (एचपी 09ए-5815) में सवार होकर ठियोग से सैंज की तरफ जा रही थी। कार में चालक सहित तीन अन्य स्थानीय लोग भी सवार थे।इसी दौरान कार चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर नीचे गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप में घायल हुए है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोग तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग ले गए। जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
Previous post
Crime:लग्जरी कार में चरस ले जा रहे तीन युवक गिरफ्तार, पांच दिन पहले खरीदी थी गाड़ी……..
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating