Today Horoscope 4 December 2023/आज का राशिफल, 4 दिसंबर 2023: सप्ताह के पहले दिन बने मिथुन और कन्या राशि वालों को होगा फायदा, रवि योग दिलाएगा लाभ……
मेष (Aries)
नव दम्पति फैमिली प्लानिंग का विचार बना सकते हैं। आपकी उपलब्धियों की मित्र समूह में चर्चा होगी। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। मनोरञ्जन आदि को लेकर आप विशेष रुचि लेंगे। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।
वृषभ (Taurus)
सेहत को लेकर तनाव हो सकता है। धन संबंधी की समस्या हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें। व्यापारी अपने कलाइंट्स के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। अपनी गलत सोच पर नियन्त्रण रखें।
मिथुन (Gemini)
लोग आज आपकी बातों को सुनेंगे। तनाव से दूर रहेंगे। संवादशैली से लोग आकर्षित रहेंगे। मन में नये रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर होंगे। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। तीर्थ यात्राओं में जाने का विचार बना सकते हैं।
कर्क (Cancer)
परिवार में तालमेल की कमी रहेगी। नया कारोबार शुरू कर रहे हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। लेन-देन में चूक होने की आशंका है। आज नुकीले उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
सिंह (Leo)
आज सिंह वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। जॉब में आपको कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारी आपसे काफी सन्तुष्ट रहेंगे। धन को लेकर कुछ परेशानी महसूस होगी। आपकी बातों से लोग आहत हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या (Virgo)
स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। उग्र व्यवहार के कारण सबके निशाने में आ सकते हैं। व्यापार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप गलत बातों को सिद्ध करने में अपना समय बर्बाद न करें। दूसरो से ज्यादा अपेक्षा रखना ठीक नहीं है।
तुला (Libra)
जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। नये सम्बन्धों के जन्म लेने की सम्भावना बन रही है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर तनाव कम रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
बिजनेस को लेकर आप काफी गम्भीर प्रयास करेंगे। परिवार में आपसी तालमेल काफी अच्छा रहेगा। मित्र आपके लिये विशेष सहायक सिद्ध होंगे। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धीरे-धीरे परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके पक्ष में हो जायेंगी।
धनु(Sagittarius)
दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर कुछ अफवाहें उड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से परेशान होंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।
मकर (Capricorn)
आज दिन आपके लिये शुभ नहीं है। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिन्ता रहेगी। नये कार्यों में रुकावटें आने से मन खिन्न हो सकता है। व्यवसाय में कुछ मन्दी महसूस होगी। आज 4 दिसंबर 2023 का राशिफल मकर वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। दिनचर्या को अनुशासित रखें। मित्रों से सलाह लेना उत्तम रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
परिवार का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहेंगे। उच्चधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। शेयर मार्केट में जोखिम भरा निवेश न करें। व्यापार में महत्वपूर्ण अनुबन्ध करने से आज आपको बचना होगा।
मीन (Pisces)
दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आप दिलचस्पी लेंगे। पूरी तरह से अपने कारोबार में फोकस बनाये रखें। कोर्ट-कचहरी को लेकर चल रहे मामलों में विजय होने की सम्भावना है। यदि निजी रिश्तों में कुछ समस्या आ रही है तो आपको आज बहस करने से बचना चाहिये।आप को जोखिम लेने से बचना चाहिए।

Average Rating