हिमाचल : नशे में टल्ली शख्स ने युवक के सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट……. 

Spread the love
Read Time:3 Minute, 2 Second

हिमाचल के कुल्लू जिला से सामने आया है। यहां शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिला के दूरदराज क्षेत्र निरमंड के पोखरूधार में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात को शराब के नशे में अंजाम दिया गया है।

कुल्लू के निरमंड में हुई हत्या

मिली जानकारी के अनुसार जिला के दूरदराज क्षेत्र निरमंड के पोखरूधार में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात को शराब के नशे में अंजाम दिया गया है।

शराब के नशे में हुई कहासुनी का हुआ ऐसा अंजाम

बताया जा रहा है कि पोखरूधार में दो लोगों के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी कुछ ही देर में इतनी बढ़ गई कि नशे में टल्ली एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर पर किसी चीज से जोरादार वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। आरोपी की पहचान विक्की उर्फ विकास शर्मा पुत्र राजकुमार गांव चकमोह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान प्रसन्न जीत निवासी कटिहार बिहार के रूप में हुई है। मृतक युवक और आरोपी दोनों एक साथ ही मजदूरी करते थे।वहीं आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने हत्या के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या का यह मामला बुधवार देर शाम को पेश आया है। पुलिस ने आज शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post उद्योग मंत्री ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का दौरा किया…..
Next post Today Horoscope 24November 2023/ शुक्रवार को मेष सहित इन राशियों की होगी जबर्दस्‍त कमाई, जानिए आपका कैसे रहेगा राशिफल…
Close