शिमला के फागू में 179.98 ग्राम, चिट्टे के साथ पकड़े हरियाणा के तस्कर……

Spread the love
Read Time:2 Minute, 10 Second

शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फागू के पास चिट्टे के साथ हरियाणा के तीन तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 179.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से पकड़े गए चिट्टे की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते है। चिट्टे के इस मामले में अभी ओर भी गिरफ्तारियां हो सकती है। एसपी संजीव गांधी शिमला में कार्यभार संभालने के बाद दस माह में शिमला पुलिस ने चिट्टा माफिया की कमर तोडक़र रख दी है। इस साल में अब तक शिमला पुलिस ने एनडीपीएस के 400 मामले दर्ज किए है और 635 लोगों को गिरफ्तार किया है।नशा तस्करी के इन मामलों में 20 महिलाएं भी शामिल है। नशा तस्करी के मामलों में 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मुख्य चौक फागू पर वाहन चैकिंग के दौरान एक सफेद रंग की कार से 179.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया। कार में सवार आरोपियों की पहचान विजय उम्र 25 वर्ष निवासी गांव बब्याल तहसील महेश नगर जिला अंबाला हरियाणा, सुमित उम्र 31 वर्ष निवासी मकान नंबर चार वार्ड नंबर 13 बब्याल रोड अंबाला महेश नगर हरियाणा, राजेश सैणी उम्र 33 वर्ष निवासी गांव डकोला डाकघर साहा तहसील बराड़ा जिला अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री ने महिला कबड्डी टीम को किया सम्मानित…..
Next post कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ट्रेवलर और ट्रक में हुई टक्कर,33 वर्षीय युवक की मौत……
Close