ठियोग में मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत……
ठियोग : ठियोग विकास खंड की ग्राम पंचायत बासा के तहत लोअर खनीवड़ी में एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत की सूचना मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारुति कार (सीएच 03-3545) में 4 लोग सवार थे जिनमें से 2 को मृत अवस्था में जबकि 2 को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया। मृतकों की पहचान गांव धारवा निवासी अर्चना (28) पुत्री दिवाकर दत्त शर्मा व गांव खनीवड़ी निवासी अंकिता (34) पत्नी अशोक बेक्टा के रूप में की गई जबकि घायलों में अशोक (34) पुत्र भूप सिंह और शकुंतला (50) पत्नी भूप सिंह निवासी गांव खनीवड़ी शामिल हैं। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र और राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही
शिमला, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को बंद करने का मुद्दा प्रमुखता से...
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...

Average Rating