हिमाचल में डबल मर्डर :विवाद के कारण भाई भाभी का कर दिया मर्डर………

Spread the love
Read Time:2 Minute, 2 Second

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। नगरोटा के पास लगते गांव जसौर में एक भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी को गोलियों से भून डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते यह मर्डर हुआ है।छोटे भाई ने दोपहर को अपने बड़े भाई जो कि सरकारी नौकरी में कार्यरत थे, उन्हें गोली मार दी और भाभी को भी मौत के घाट उतार दिया। मृतक दंपति की दो बेटियां हैं, जिसमें से एक 14 साल और एक नौ साल की है। इस दुखद घटना में दो परिवार उजड़ गए हैं।

बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही धर्मशाला से भी फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। आरोपी दीपक कुमार पुत्र मुंशी राम वार्ड एक का निवासी है और अपना प्राइवेट स्कूल चलाता है। उसने अपने बड़े भाई विपिन कुमार, जो कि जमानाबाद स्कूल में बतौर लेक्चरर पद पर कार्यरत थे और भाभी रमा देवी जो कि गृहिणी हैं।

बुधवार दोपहर जमीनी वाद विवाद के चलते अपनी राइफल से गोली मार दी। गोलियां लगने से दोनों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी थाना नगरोटा व तहसीलदार नगरोटा विपिन कुमार आगामी कार्यवाही कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
50 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
50 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल पुलिस ने 15 घंटों में सुलझाई हरीश मर्डर केस की गुत्थी,गांव के ही निकले 4 हत्यारे…..
Next post Today Horoscope 4 November 2023/आज का राशिफल 4 नवंबर 2023 : मेष और कर्क राशि के लिए दिन रहेगा शानदार, मिलेगा शश और शशि योग का लाभ……..
Close