फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी 68 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लोक सभा और विधान सभा निर्वाचनों के लिए प्रयुक्त होने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रथम जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 27 अक्तूबर, 2023 को हिमाचल प्रदेश में स्थापित प्रत्येक मतदान केन्द्र तथा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एडीएम, एसडीएम) सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार, नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में किया गया है। प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक उपरोक्त स्थलों पर जन साधारण के निःशुल्क निरीक्षण तथा दावे और आक्षेप समुचित फार्म 6, 7 व 8 पर दर्ज करने के लिए उपलब्ध रहेगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की अहर्ता तिथि प्रथम जनवरी 2024 है, लेकिन जो भी पात्र नागरिक प्रथम अक्तूबर, 2024 तक 18 वर्ष की आयु का हो जायेगा, वह भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। उक्त पुनरीक्षण के दौरान केवल प्रथम जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार प्राप्त दावों का निपटारा ही किया जायेगा और अग्रिम आवेदनों का निपटारा मतदाता की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अहर्ता तिथियों प्रथम अप्रैल, 2024, प्रथम जुलाई, 2024 तथा प्रथम अक्तूबर, 2024 के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्वाचन विभाग के निःशुल्क टेलीफोन सेवा कॉल सेन्टर 1950 पर कार्यालय समयावधि प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक लैण्डलाईन या मोबाईल फोन से सम्पर्क किया जा सकता है।
More Stories
हिमाचल में स्वास्थ्य शिक्षा को बड़ा विस्तार: आईजीएमसी शिमला और टांडा में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स
शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...
मुख्यमंत्री ने ‘मोबाइल रिसोर्स सेंटर-थेरेपी ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तक पहुंचेगी थेरेपी और पुनर्वास सुविधा
शिमला, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में...
विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता
जम्मू: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने...
Today Horoscope 24 February 2024/आज का राशिफल :मेष और सिंह राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल……..
मेष राशिफल.... आज के दिन मेष राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में नवीन पद प्राप्ति कर सकते हैं या कोई बड़ी...
Today Horoscope 22 February 2024/आज का राशिफल 22 फरवरी 2024 : मेष, वृषभ के जीवन में उतार-चढ़ाव, मिथुन का दिन शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल…..
22 फरवरी 2024 गुरुवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। मेष राशि..... कारोबार में बदलाव का...
भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्राप्त हुई वन स्वीकृति…..
भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्राप्त हुई वन स्वीकृतिहवाई पट्टी के विस्तार से कुल्लू व लाहौल घाटी में...

Average Rating